सनकी मे पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे अहान शेट्टी

By: Mar 11th, 2024 1:01 pm

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म सनकी में पूजा हेगड़े के साथ काम करते नजर आएंगे। अहान शेट्टी ने वर्ष 2021 में प्रदर्शित साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

अहान एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सनकी में नजर आएंगे। नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म सनकी की घोषणा करते हुए लिखा कि वैलेंटाइन डे (14 फरवरी 2025) पर फिल्म सनकी रिलीज होगी। फिल्म में अहान शेट्टी के साथ पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगी। रजत अरोरा द्वारा लिखित इस फिल्म को अदनान ए. शेख और यासिर जाह निर्देशित करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App