सीयू महेंद्रगढ़ में पशुपालक सम्मानित, राज्यसभा सांसद ने 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी में बांटे लाखों के इनाम

By: Mar 3rd, 2024 12:06 am

राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी में बांटे लाखों के इनाम

निजी संवाददाता — नारनौल

हरियाणा भाजपा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मानव सृष्टि के समय से जो पशु प्रेम लोगों में होता था। वही, पशु प्रेम आज भी हरियाणा के लोगों के दिलों में है। हरियाणा के पशुओं की दूध की ताकत के दम पर ही राज्य के खिलाडिय़ों ने पूरी दुनिया में धूम मचाई है। श्री देब शनिवार को जनपद के गांव जाट-पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024 के पुरस्कार एवं समापन समारोह में संबोधित कर रहे थे। सबसे पहले उन्होंने पशुधन प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा हरियाणा का पशुधन व पशुपालन विभाग की योजनाओं को देखकर काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पशुपालन एवं डेयरी तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने की। इसके अलावा उन्होंने पशु पालकों को लाखों का ईनाम देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 11 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार पशुपालकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। पशुपालन विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में पहली बार पशुओं को रैंप पर चलते हुए देखा है। उन्होंने हरियाणा के नागरिकों के स्वभाव की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा के लोगों को धमकी व धन से नहीं खरीदा जा सकता, उन्हें प्यार से जीता जा सकता है। हरियाणा बीजेपी प्रभारी ने कहा कि आजादी के बाद से किसानों के बारे में कोरी बातें होती थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App