बटाला फाग मेला…प्रस्तुतियों से मोहा मन

By: Mar 28th, 2024 12:17 am

जलोड़ी क्षेत्र के पांच प्रधानों ने बतौर मुख्यातिथि बढ़ाई फाग मेले की शोभा, स्कूली बच्चों और महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां

स्टाफ रिपोर्टर-आनी
बाह्यसिराज के एकमात्र श्रीकृष्ण मंदिर बटाला में रविवार को फाग मेले की धूम रही। फाग मेला की सांस्कृतिक संध्या में ग्राम पंचायत खणी की प्रधान डोलमा सोनी, ग्राम पंचायत कमांद की प्रधान रीमा ठाकुर, ग्राम पंचायत कोहिला की प्रधान अनीता ठाकुर, ग्राम पंचायत बटाला के प्रधान रोशनलाल व ग्राम पंचायत लझेरी के प्रधान जीतराम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ समाजसेवी घनश्याम शर्मा बेंगलुरु (कर्नाटक) के जयंत कुमार, भाग चंदसोनी, गवर्नमेंट कॉन्ट्रेक्टर हेमराज ठाकुर बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे।

मुख्यातिथियों द्वारा कार्यक्रम का आगाज किया गया। तत्पश्चात हॉली एंजेल पब्लिक स्कूल बटाला, राजकीय माध्यमिक पाठशाला करेढ़, सनशाइन पब्लिक स्कूल चौहणी, आदर्श महिला मंडल शगागी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्न, महिला मंडल बाली, महिला मंडल खुन्न, महिला मंडल गागनी, महिला मंडल शगागी, महिला मंडल बांदल, महिला मंडल चौकी, महिला मंडल कुन, महिला मंडल ढमार व महिला मंडल महिला मंडल बटाला ने अपनी-अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर जलोडी की फिजाओं में रंग भर दिए। वहीं, राजकीय माध्यमिक पाठशाला करेढ़ के छात्रों ने हास्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को लोटपोट किया। ग्राम पंचायत कमांद की प्रधान रीमा ठाकुर ने कमेटी के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। मंदिर कमेटी के प्रधान रामकृष्ण शर्मा व मंदिर के कारदार रामानंद शर्मा ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का आभार जताया। सांस्कृतिक संध्या के उपलक्ष्य पर प्रवक्ता प्रेमशर्मा ने अपनी बुलंद आवाज से वेहतरीन मंच संचालन किया। सांस्कृतिक कायक्रम के बाद सामूहिक विशाल कुल्लवी नाटी प्रस्तुत की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App