भुट्टिको ने मेहनती महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

By: Mar 9th, 2024 12:55 am

सोसायटी के सभागार में मनाया महिला दिवस, मुख्यातिथि प्रेमलता ठाकुर ने नारी शक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए किया जाकरूक
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-कुल्लू
पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को भुट्टिको के सभागार में भी महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर बतौर मुख्यातिथि प्रेमलता ठाकुर निदेशिका कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक व पूर्व जिला परिषद् सदस्य सहित पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश समाज कल्याण वोर्ड उपस्थित रही। मुख्यातिथि प्रेमलता ठाकुर ने सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर व समाज में पुरूषों के साथ कदम से कदम मिला कर चलनें का आहवान किया। इस उपलक्ष्य पर उन्होंने महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व में महिलाओं को पुरूषों से कमजोर समझा जाता था। उन्हें शिक्षा से वंचित रखा जाता था, परंतु देश की प्रथम महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने शिक्षा को अनिवार्य वनाते हुए लड़कियों को निशुल्क शिक्षा का प्रावधान किया, जिसका परिणाम यह है कि महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। सभा अध्यक्ष एवं पूर्व बागबानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर अपनी ने महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढऩें की प्ररेणा दी और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की।

उन्होनें कहा कि आज देश की राष्ट्रपति एक महिला है। आज हमारे पंचायत की प्रधान व पंच महिला है जो की अच्छा कार्य कर रही है। भुट्टिको प्रबधक मंडल में महिलाओं को उचित स्थान दिया है व सभा में अधिकतर अधिकारी कर्मचारी व बुनकर पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं हैं। इस अवसर पर महिला माला देवी ने गाना सुनाकर सभी का मनोरंजन किया और नाटी डाली। महिला कर्मचारी कविता ठाकुर व सोमावती को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर परिषद सदस्य वंतो चौधरी, पूर्व पंच व समाज सेविका हेमा शर्मा, ग्राम पंचायत जरड़ भुट्टि कालौनी की प्रधान हर्षा देवी, पंच पवना ठाकुर, सभा निदेशिका निर्मला देवी, कला देवी, इन्द्रा देवी, महाप्रबधक विजय सिंह ठाकुर, महाप्रबंधक दिनेश ठाकुर, प्रबंधक कविता ठाकुर, नीना ठाकुर वीना आदि महिलाएं मौजूद रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App