भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर कसा तंज

By: Mar 4th, 2024 12:10 am

ऊना। कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियोंं और जनता को दी गई गारंटियों के बोझ तले दब गई है। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता विकास पुरी, भाजयुमो उपाध्यक्ष जयबीर सिंह ठाकुर, भाजयुमो ऊना मंडल प्रधान रुपिंद्र सिंह देहल, अनीश ठाकुर, हरप्रीत सिंह, संदीप टिकड़ा, बलराम भारद्वाज ने ऊना में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के विधायक ही सरकार में खुश नहीं है और सरकार से किनारा कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 14 महीने का कार्यकाल तानाशाहपूर्ण रहा है। कांग्रेस सरकार जनता को दी गई गारंटियों को पूरा करने में जहां पूरी तरह से नाकाम रही है। वहीं सरकार के मंत्री व विधायक भी अपने काम न होने पर सरकार के खिलाफ खड़े हो गए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App