चौगान में सबसे अधिक तो किन्नौर पोलिंग स्टेशन पर सबसे कम मतदाता

By: Mar 20th, 2024 12:16 am

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में होता है मंडी संसदीय सीट पर चुनाव, सुंदरनगर का मझागण मतदान केंद्र सडक़ से सात किलोमीटर की दूरी पर

दिव्य हिमाचल ब्यूरो, मंडी
आधे हिमाचल में फैला हुआ मंडी संसदीय क्षेत्र न सिर्फ विभिन्नताओं से भरा हुआ है। बल्कि इसकी भौगोलिक परिस्थितियां भी सबसे अगल हैं। पहाड़ी और मैदानी इलाके संगम के साथ ही शीत मरूस्थल भी इसे संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यहां चुनाव करवाने में चुनाव आयोग और प्रशासन को भी खूब पसीना बहाना पड़ता है। पोलिंग पार्टियों को कई किलोमीटर पैदल चलते हुए मतदान केंद्रों तक पहुंचना पड़ता है। तो कई मतदान केंद्र ऐसे भी हैं, जहां मतदाताओं की संख्या नाममात्र ही है, लेकिन इसके बाद यहां पूरी प्रकिया को निभाते हुए मतदान केंद्र सजाकर लोकतंत्र में लोगों की भागेदारी सुनिश्चित की जाती है। मंडी संसदीय क्षेत्र में इस बार 2213 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। जिनमें शहरी क्षेत्रों में 120 और ग्रामीण क्षेत्रों में 2093 पोलिंग स्टेशन होंगे।

इनमें से 98 पोलिंग स्टेशन शैडो जोन में होंगे। सबसे अधिक 1403 मतदाता मंडी जिला के सुंदरनगर विधानसभा के चौगान स्टेशन में है। वहीं सबसे कम 16 मतदाता किन्नौर जिला के का पोलिंग स्टेशन में हैं। लाहुल-स्पीति का टशीगंग पोलिंग स्टेशन सबसे अधिक 15256 फ ीट उंचाई पर स्थापित होगा। वहां पर 52 मददाता हैं। सडक़ से अधिक 14 किलोमीटर दूरी पर भरमौर का एहलमीं ओर बंजार विधानसभा का शाकटी पोलिंग स्टेशन है। यहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को कई घंटे पैदल चलना पड़ेगा। इसी तरह से मंडी जिला में 114 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां पहुंचने के लिए पांच सौ मीटर से सात किलोमीटर तक सफर पोलिंग पार्टियों को पैदल तय करना पड़ेगा। जिसमें सुंदरनगर का मझागण मतदान केंद्र सडक़ से सात किलोमीटर की दूर पर स्थित है। यहां 356 मतदाता हैं। करसोग का मांजू मतदान केंद्र भी सडक़ से 6 किलोमीटर दूरी पर है और यहां पर 130 मतदाता हैं।

जोगिंद्रनगर में सबसे अधिक मतदाता
मंडी संसदीय क्षेत्र में 13 लाख 59 हजार 497 मतदाता है। जिनमें पुरुषों की 6 लाख 90 हजार 534 और महिलाओं की संख्या 6 लाख 68 हजार 963 है। इनमें 12900 सर्विस हैं। जोगिंद्रनगर विधानसभा में सबसे अधिक 102108 मतदाता हैं जबकि लाहौल और स्पीति विधानसभा में सबसे कम 25732 मतदाता हैं। पूरे संसदीय क्षेत्र 15347 दिव्यांग मतदाता हैं और 85 वर्ष की अधिक आयु के 13209 मतदाता हैं। मंडी जिला में कुल 866859 मतदाता हैं। इनमें से धर्मपुर विधानसभा में 82247 मतदाता हैं। धर्मपुर विधानसभा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। धर्मपुर विधानसभा में पुरुष मतदाता 40185 मतदाता हैं और 41075 महिला मतदाता हैं।

-ये विस क्षेत्र मंडी संसदीय सीट का हिस्सा
मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभाओं में भरमौर, लाहौल.स्पीति, मनाली, कुल्लू, बंजार, आनी, करसोग, सुंदरनगर, नाचन, सराज, द्रंग, जोगिंद्रनगर, मंडी, बल्ह, सरकाघाट, रामपुर और किन्नौर हंै। इनमें से 9 विधानसभाएं अनारक्षित हैं जबकि 5 अनुसूचित जाति और 3 जनजाति के लिए आरक्षित हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App