कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे, तो भाजपा ने किया वार्म वेलकम

By: Mar 29th, 2024 12:55 am

विधायक चैतन्य शर्मा का अंब पहुंचने पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, भाजपा ने गर्मजोशी से किया स्वागत

स्टाफ रिपोर्टर-अंब
रेलवे स्टेशन अंब में चैतन्य के आने की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन में काले झंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने इस मौके पर काले झंडे लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता विकास कश्यव, जिला परिषद सदस्य कुलदीप कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य रमन कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पहुंचे कार्यकर्ता चैतन्य के इंतजार में गुरुवार सुबह दस बजे बंदे भारत ट्रेन के इंतजार में एकत्रित होने शुरू हो गए। ग्यारह बजे तक गगरेट व चिंतपूर्णी के काफी कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंच कर काले झंडे उठाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच वंदे भारत में सवारियां तो जरूर उतरी, लेकिन गगरेट से भाजपा प्रत्याक्षी नहीं आएं। उधर, शायद भाजपा कार्यकर्ताओं को चैतन्य के आने की सूचना होने के कारण उनका कोई भी सदस्य रेलवे स्टेशन में नहीं दिखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी तो जरूर की, लेकिन जिस मकसद से वे आए थे, वह पूरी न हो सका। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बताया कि चैतन्य ने जो छल कपट किया है। उसके विरोध में आज उनके खिलाफ आए हैं।

चैतन्य शर्मा ने प्रदेश सरकार पर जमकर किए प्रहार
दौलतपुर चौक। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में चैतन्य शर्मा ने कहा कि उन्होंने गगरेट के विकास के लिए भाजपा का दामन थामा है। चैतन्य शर्मा ने भंजाल मंच से कांग्रेस और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर हमला बोला। हमें कहा कि होटलों में घूम रहे है चॉपर में आ जा रहे है तो मुख्यमंत्री ये जान ले कि मैं विदेश में पढ़ा हूं चॉपर या होटल मेरे लिए नए नही है। मुख्यमंत्री येबताए कि चंडीगढ़ में हिमाचल भवन होने के बावजूद मुख्यमंत्री किस फाइव स्टार होटल में रुकते है। यह बताए कि मनु सिंघवी के पक्ष में मतदान करवाने के लिए किस होटल में विधायकों को खाना खिलवाया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App