सीएम के जन्मदिवस पर कांग्रेस प्रवक्ता ने बांटे फल

By: Mar 27th, 2024 12:16 am

गांधी चौक में आयोजित रक्तदान शिविर में किया रक्तदान

कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्मदिन उनके गृहजिला हमीरपुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य, दीघार्यु और उनके राजनीतिक जीवन की सफलतापूर्वक पारी के लिए जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं पेशे से एडवोकेट रोहित शर्मा ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों के लिए तीन समय का भोजन और फल और वितरित किए। यही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मंगलवार सुबह गांधी चौक हमीरपुर में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में रक्तदान भी दिया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता रोहित शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने 14 महीने के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में अच्छा कार्य किया है।

इसकी सराहना भाजपा के नेता भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस सरकार ने जो लोगों से वायदे किए थे उनको पूरा करने का काम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया है। चाहे वह पुरानी पेंशन की बात हो या महिलाओं को 1500 रुपए देने की बात हो। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में महिलाओं को 18000 रुपए साल के मिलने भी शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने आचार संहिता से पहले प्रदेश के अन्य जिलों की महिलाओं को भी 1500 रुपए देने की कैबिनेट में मंजूरी दी थी इससे हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता रोहित शर्मा ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App