नारायणगढ़ भाजपा दफ्तर में फोड़े पटाखे, नायब सिंह सैनी के सीएम बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

By: Mar 14th, 2024 12:06 am

निजी संवाददाता — नारायणगढ़

नायब सिंह सैनी के हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने पर बुधवार को भाजपा कार्यालय नारायणगढ़ में भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व आम जन ने एकत्रित होकर खुशी व्यक्त करते हुए लड्डू बांटे और पटाखे चलाकर व ढोल बजाकर अपनी खुशी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रधान मनदीप राणा ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी का सीएम बनना हम सब कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और गौरव की बात है। उन्होने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी ने अपनी काबिलीयत एवं पार्टी के प्रति अपनी समर्पण भावना से काम करते हुए पार्टी में विभिन्न पदों एवं प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी का बखुबी निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे है।

इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन राजेश कुमार लाडी, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व कर्मचंद सैनीए नारायणगढ़ मण्डल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनीए मारकण्डा मण्डल प्रधान मंगू राम कंजालाए शहजादपुर मण्डल प्रधान गुरनाम सिंह गुर्जर, विधानसभा क्षेत्र संयोजक अश्वनी अग्रवाल, जगपाल सैनीए पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, ओबीसी मोर्चा जिला प्रधान सतीश धीमानए किसान मोर्चा जिला प्रधान जसवींद्र बख्तुआ, युवा जिला प्रधान संदीप सैनी अंबली, एससी मोर्चा जिला प्रधान अमित वजीदपुर, पूर्व चेयरमैन अमित वालियाए राकेश बिंदल, श्रवण, लक्की गोंदी, अशोक साहनी, कर्मबीर सहित अन्य कार्यकर्ता, आमजन मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App