डीसी ने देवी-देवताओं को भेंट की चादर-नारियल और मिठाई

By: Mar 16th, 2024 12:10 am

मंडी। मंडी जनपद के बड़ा देव कमरूनाग भी छह दिनों तक टारना की पहाडिय़ों में स्थित श्यामाकाली मंदिर में विराजने के बाद शुक्रवार सुबह मंडी शहर में लौट आए। राजा के बेहड़े में उनका स्वागत सत्कार किया गया। इसके पश्चात कमरूनाग देवी-देवताओं से मिले। मेला कमेटी के अध्यक्ष की ओर से राज राजेश्वरी के मंदिर में पूजा अर्चना की गई।

इस दौरान छोटी जलेब निकाली गई। जिसमें पुलिस बैंड के साथ राजदेवता की पालकी भी शामिल रही। जहां मेला कमेटी अध्यक्ष उपायुक्त अपूर्व देवगन की ओर से गणेश पूजन किया गया। इसके पश्चात बेहड़े में ठहरे देवी देवताओं को मिठाई, नारियल और चादर भेंट की गई। इसके पश्चात बाबा भूतनाथ की पूजा के बाद मेला कमेटी के अध्यक्ष द्वारा चौहाटा में विराजमान देवी देवताओं को व्यापार मंडल की ओर से भी पूजा की थाली भेंट की गई। जिसमें फ ल, शालू व नारियल आदि सामग्री मौजूद रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App