किसानों के दिल्ली कूच पर फैसला आज; शंभू बॉर्डर पर बढऩे लगीं जत्थेबंदियां, महिलाएं भी शामिल

By: Mar 3rd, 2024 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला तीन मार्च तक टाल दिया है। शंभू बॉर्डर पर किसान नेता मनजीत सिंह राय और बलदेव जीरा ने कहा कि दिल्ली कूच पर तीन मार्च को शुभकरण की अंतिम अरदास (भोग) पर ऐलान किया जाएगा। वहीं, शंभू व खनौरी की तरह दिल्ली जाने वाले अन्य रास्तों पर भी मोर्चे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत डबवाली से की जा रही है। यहां भी बड़ी संख्या में किसानों को इक_ा किया जाएगा।

सरकार अगर किसानों को आगे जाने देगी तो ठीक है, वरना किसान यहीं डटे रहेंगे, क्योंकि आंदोलनरत किसान जत्थेबंदियां नहीं चाहतीं कि संघर्ष में कोई और जान जाए। उधर, शंभू बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा बढ़ रहा है। शंभू बॉर्डर पर केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी कुछ किसान नेता पहुंचे हैं। शंभू बॉर्डर पर करीब चार से पांच किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का काफिला लगा है। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी टोलियों में आ रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App