रेंज ऑफिस के पास देवदार के पेड़ काटे

By: Mar 22nd, 2024 12:55 am

एक पेड़ के चार नग बरामद, एक पेड़ की लकड़ी गायब, पुलिस जांच में जुटी

स्टाफ रिपोर्टर-आनी
आनी उपमंडल के रेंज ऑफिस चवाई से महज दो किमी दूर देवदार का अवैध कटान का मामला सामने आया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात यहां देवदार के दो पेड़ काटने का मामला सामने आने के बाद जैसे ही वन विभाग को भनक लगी तो विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने एक पेड़ के चार नग मौके पर बरामद किए हैं, जबकि बाकी लकड़ी उठा कर ले गए थे। आरओ चवाई रत्न सिंह ने बताया कि उन्होंने एक पेड़ की लकड़ी मौके से बरामद कर अपने कब्जे में ले ली है। जबकि छानबीन जारी है। वहीं, डीएफओ को शाम तक इसकी जानकारी ही नहीं थी। डीएफओ लुहरी सीएल राव ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App