विशेष

क्या आपको भी पता है हरे चने के फायदे, जानने के लिए पढ़ें…

By: Mar 15th, 2024 7:22 pm

हरे चने सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें अनेक पोषक तत्त्व होते हैं, जो आपकी सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह हाई प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं। फाइबर पाचन को सुधारता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है। इस मौसम में आपको बाजार में आसानी से हरे चने मिल जाते हंै। हरे चने खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होते हैं और सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी माने जाते हैं। हरे चने में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं। ये हमारे शरीर के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। आइए जानते हैं हरे चने खाने के बेहतरीन फायदे।

एंटीऑक्सीडेंट का खजाना

हरे चने में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए हरे चने के फायदे की बात करें, तो इससे हमारी बॉडी की इम्युनिटी बूस्ट होती है। ये आंखों के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद हैं। इसमें ऐसे विटामिन्स और मिनरल्ज पाए जाते हैं, जो न सिर्फ आपकी स्किन को लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कारगर होते हैं। हरे चने विटामिन बी कांप्लेक्स, विटामिन के, मैगनीशियम, जिंक, पेंटोथेनिक एसिड, फॉलेट और मिनरल्ज का खजाना माना जाते हैं, जिससे आपके शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

हरे चने में विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इनमें विटामिन ए भी होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। जैसा कि आपको पता होगा है कि हरे चने में विटामिन ए, सी, ई के अलावा विटामिन बी कांप्लेक्स भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, तो यह आपकी स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है। हरे चने को खाने से आपकी स्किन की झुर्रियां खत्म होने लगती हैं। अगर आप लंबे समय तक जवान बने रहना चाहते हैं, तो आपको हरे चने का सेवन जरूर करना चाहिए।

हड्डियां मजबूत बनाए

जो लोग प्रतिदिन सुबह हरे चने का सेवन करते हैं, उनकी हड्डियां मजबूत बनने लगती हैं। इसमें कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

फाइबर का उच्चतम स्रोत

हरे चने में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मात्र एक कटोरी हरे चने खाने से हमें दिन भर के लिए जरूरी 50 प्रतिशत फाइबर की सप्लाई हो जाती है। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त बनती है और कब्ज से छुटकारा मिलता है।

वजन होता है कम

हरे चने को खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आप ओवर ईटिंग से बचे रहते हैं। इसलिए हरे चने खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

खून की कमी होती है दूर

इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। एनीमिया की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को हरे चने जरूर खाने चाहिए।

शरीर को मिलता है फोलेट

हरा चना खाने पर शरीर को भरपूर मात्रा में फोलेट मिलता है। हरा चना विटामिन बी-9 या फोलेट से भरपूर होने के चलते मूड स्विंग्स, एंजाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं को दूर रखता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App