‘तूहां एड़ा नी सोचणा कि कंगना कोई हीरोइन ही’

By: Mar 30th, 2024 12:18 am

भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने पहले रोड शो से भरा लोगों में जोश, बनोहा से लेकर भांबला तक जोरदार स्वागत

टीम-बलद्वाड़ा, भांबला, पटड़ीघाट
मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत दिल्ली में हाईकमान से मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश में पहुंचते ही अपना पहला रोड शो किया। इस दौरान हजारों लोगों से कंगना रणौत का बिलासपुर व सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की सीमा बनोहा में जोरदार स्वागत किया और उनके पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। कंगना रणौत का बनोहा के बाद प्लासी, बलद्वाड़ा, बतैैल में भाजपा कार्यकर्ताओंं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भांबला पहुंचने से पहले बनोहा में कंगना रणौत का भव्य स्वागत हुआ। इसके उपरांत प्रत्याशी कंगना रणौत शुक्रवार दोपहर को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में अपने पैतृक गांव भांबला पहुंची। रोड़ शो के दौरान कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, स्थानीय विधायक दलीप ठाकुर के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की।

कंगना रणौत ने उपस्थित कार्यकर्ताओंं को मंडयाली बोली में संबोधित करते हुए कहा कि कि तूहां एड़ा नी सोचणा कि कंगना कोई हीरोइन है, कंगना कोई स्टार है, तूहां एडा सोचना अहां री बेटी है, अहां री बहन है। उन्होंने कहा कि आज जो कार्यकर्ता यहां उपस्थित हैं वे उनके ताया, चाचा, भाई और बहन हैं। कंगना रणौत ने कहा कि उपस्थित सभी कार्यकर्ता अपने आप को चुनाव प्रचार में जुट जाएं। कंगना रणौत के साथ सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक दलीप ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि इस चुनाव क्षेत्र से उनको भारी मतों से बढ़त दिलाई जाएगी। कंगना रणौत के इस स्वागत समारोह में भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी और उनका जोश देखते ही बनता था। कार्यकर्ताओंं को भाजपा विधायक दलीप ठाकुर, जिला महामंत्री राजेंद्र भुट्टो, मंडल अध्यक्ष सुदेश चंदेल और सुंदरनगर जिला की महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम परमार ने भी संबोधित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App