डा. कृष्णलाल सहगल को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, भारत सरकार की संगीत कला अकादमी नई दिल्ली ने दिया सम्मान

By: Mar 14th, 2024 12:05 am

निजी संवाददाता — सोलन

प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक डा. कृष्णलाल सहगल को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें कि भारत सरकार की संगीत कला अकादमी नई दिल्ली द्वारा डा. सहगल को यह अवार्ड हिमाचल के लोकसंगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। डा. कृष्णलाल सहगल की हिमाचल प्रदेश की लोकगीतों के संरक्षण और प्रसार में अहम भूमिका रही है। उन्होंने शास्त्रीय संगीत के साथ हिमाचल के लोक संगीतों का हमेशा ही प्रचार-प्रसार किया।

इस उपलब्धि के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में यह सम्मान दिया गया। लोकसंगीत के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाओं के लिए डा. सहगल को इससे पूर्व भी कई अवार्ड मिल चुके हैं। डा. सहगल को ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। संगीत कला अकादमी प्रति वर्ष शास्त्रीय संगीत, गायन, वादन और नृत्य के क्षेत्र में देशभर में बेहतरीन कार्य करने वाले कलाकारों को अवार्ड से सम्मानित करती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App