बलिदान, त्याग और लंबे संघर्ष के बाद मिली आजादी

By: Mar 25th, 2024 12:16 am

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सामाजिक सद्भाव विभाग ने बलिदान दिवस पर आयोजित की संगोष्ठी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सामाजिक सद्भाव विभाग द्वारा बलिदान दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन महाराणा प्रताप नगर सभागार में किया किया गया, जिसमें मुख्यवक्ता के तौर पर प्रांत सामाजिक सद्भाव प्रमुख जितेंद्र कुमार ने शिरकत की। धर्म जागरण सोलन विभाग के संयोजक विवेक कुमार, सामाजिक सदभाव सोलन विभाग के संयोजक बलदेव ठाकुर ने भाग लिया। जिला के जिला संघ चालक महेश कुमार और बद्दी नगर के नगर संयोजक डॉक्टर संदीप सचदेवा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। धर्म जागरण संयोजक विवेक मौदगिल द्वारा वीर बलिदानियों के इतिहास के बारे में बताया गया।

इसके बाद लघु उद्योग संघ के प्रदेश प्रवक्ता हरीश शर्मा द्वारा एक कविता पढ़ी गई। इसके बाद मुख्य वक्ता सामाजिक सद्भाव प्रांत प्रमुख जितेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि आजादी हमें वीर बलिदानों की शहादत से मिली है। आज उसे आजादी को किस प्रकार से कायम रखना है तथा अपने देश को उन्नति के रास्ते पर सब लोगों ने इक_ा होकर सामाजिक सद्भाव से मिलकर आगे लेकर जाना है। उन्होने कहा कि समाज में राष्ट्र एवं अपने धर्म के प्रति जन जागृति उत्पन्न करना हम सभी का मूल कर्तव्य होना चाहिए। उन्होने कहा कि आज हिंदू समाज को एकजुट होने करने की आवश्यकता है। राष्ट्र चिंतन और सामाजिक सद्भावना हमारे विचार और व्यवहार में होनी चाहिए। आजादी हमें बलिदान त्याग वह लंबे संघर्ष के बाद मिली है। हमें अपने इतिहास से सीखते हुए जो गलतियां इतिहास में हुई है वह हम लोगों को नहीं दोहरानी चाहिए। सब को मिलकर अपने धर्म समाज व अपनी संस्कृति के लिए कार्य करना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App