देवता बालू नाग 144 साल बाद जाएंगे मंडी

By: Mar 6th, 2024 12:10 am

स्टाफ रिपोर्टर-बंजार
जिला कुल्लू और मंडी के संबंध रखने वाले शेषाावतार लक्ष्मण अनंत बालू नाग मंडी शिवरात्रि में विराजमान होंगे। देवता बुधवार को जिला मंडी के शुरागी से रवाना होंगे। मंडी में हो रही अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि के लिए करीब 144 वर्ष के बाद देवता जा रहे हैं। शेषावतार अवतार लक्ष्मण अनंत बालू नाग के कारदार ख्यालीराम शर्मा ने कहा कि देवता सुंदर लाभ लश्कर के साथ तांदी स्थान से देवता की आदेश अनुसार रवाना होंगे। शुरागी में रात्रि ठहराव होगा। उन्होंने कहा कि बुुजुर्गों की गाथा के अनुसार कहा जाता है कि शेशावतार लक्ष्मण स्वरूप अनंत बालू नाग 1880 तक निरंतर जाते रहते थे। चार बड़ दो राज रियासतों का देवता अनंत बालू नाग माने जाते हैं।

उनका संबंध जिला मंडी और जिला कुल्लू दोनों जिला के माना जाता है। अब करीब 144 वर्षों के बाद अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि के लिए जा रहे हैं। गरीब 144 वर्ष के पूर्व देवता इसमें शिरकत करते रहते थे और बीच-बीच में भी देवता की आदेश अनुसार अनंत बालू नाग मंडी शिवरात्रि के लिए जाते रहते थे। उन्होंने कहा कि इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है और यह यात्रा पैदल यात्रा होगी। करीब 12 या 13 दिन के बाद देवता का यह प्रवास रहेगा। उसके बाद देवता अनंत बालू नाग अपने स्थान पर फिर से वापस आएंगे।

100 किलोमीटर की पैदल यात्रा
जानकारी के अनुसार यह यात्रा करीब 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा है। इस यात्रा के दौरान सैंकड़ों लोग, कारकून देवता के साथ शामिल होंगे। कई स्थानों पर शेष अवतार लक्ष्मण स्वरूप अनंत बालू नाग के अन्य भक्त उनके स्वागत के लिए जलपान तथा भंडारे का आयोजन भी करेंगे। देवता अनंत बालू नाग ने मंडी शिवरात्रि में जाने के लिए आदेश दिया है। इसके बाद से पूरे हारियान क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि लोग कई दिनों से देवता के साथ मंडी शिवरात्रि के लिए जाने के लिए अपनी व्यवस्था में जुट गए थे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक यात्रा रहेगी। देवता का ठहराव थलौट नामक स्थान में और उसके बाद चामुंडा मंदिर मंडी में रहेगा। वहीं पर शेषावतार लक्ष्मण स्वरूप अनंत बालू नाग भक्तों के लिए एक जगह पर दर्शन देते रहेंगे और इस अवसर पर सैकड़ो लोगों के दुख-दर्द को भी मिटाया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App