बिलासपुर में आज उड़ेगा गुलाल, चलेगी पिचकारी, लोग रंगों से होंगे सराबोर

By: Mar 25th, 2024 12:17 am

जिला भर में आज मनाया जाएगा रंगों का त्योहार होली, लोगों के मन में देखने को मिल रहा उत्साह, बच्चे कर रहे बेसब्री से इंतजार

स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
रंगों का त्योहार होली, भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध त्योहार है जो हर साल उत्सव और खुशियों का पर्व बनकर आता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते है। यह त्योहार रंगों के खेलए प्यार और भाईचारे का प्रतीक है। होली को जीवन के नए रंग, नए उत्साह और नई खुशियों के साथ मनाया जाता है। पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है। पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। जिला बिलासपुर में 24 मार्च को होलिका दहन के बाद 25 मार्च सोमवार को पूरे उल्लास के साथ रंगों का त्योहार होली का पर्व मनाया जाएगा।

होली एक सांस्कृतिकए धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग.गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। जिला बिलासपुर के बाज़ार होली के पर्व के लिए विभिन्न प्रकार के रंगए गुलालए पिचकारियों सजे हैं। नई तरीके की कॉर्टून पिचकारी, प्रेशर पिचकारी, फॉग सिलेंडर, स्मोक फाउंटे, कलर वाले अनार और खिलौने वाली पिचकारी बच्चों की पसंद बनी हुई हैं। रंगों के त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों में भी उत्साह बना हुआ है। बाजार में सामान्य टोपी के अलावा बाल वाली टोपी, मुखौटों में शेर, चीता और डोरोमोन के अलावा डरावने चेहरे वाले मुखौटे मौजूद हैं। बाजार में हर्बल व केमिकलयुक्त दोनों प्रकार के गुलाल कई रंगों में हैं। लेकिन, लोगों की पहली पसंद हर्बल रंग बने हुए हैं।

शीतला माता मंदिर में लगेगा जलेबी का भंडारा

घुमारवीं उपमंडल की पंतेहड़ा ग्राम पंचायत के तहत शीतला माता मंदिर परिसर में रंगोली उत्सव की खुशी में जलेबी का भंडारा लगाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों ने तैयारियां कर रखी हैं। हर साल यह आयोजन होता है और सुबह ग्यारह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक जलेबी का भंडारा लगता है। इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

रौड़ा सेक्टर बिलासपुर में होगा भव्य आयोजन

यूथ क्लब द्वारा सोमवार के दिन होली पर्व पर बिलासपुर शहर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित बास्केटबॉल स्टेडियम में डांस और संगीत की धुनों को लेकर इंतजाम किए गए हैं। मिटठू साउंड द्वारा हिंदी पंजाबी व पहाड़ी गीतों पर युवाओं को झूमाने की तैयारी की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App