पहाड़ी दरकी, वाहनों की आवाजाही ठप

By: Mar 31st, 2024 11:22 am

चंबा। डलहौजी खजियार मार्ग पर कसरोड नाला के समीप रविवार सुबह पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। भूस्खलन के चलते मार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। मार्ग बंद होने के चलते डलहौजी से खजियार जाने वाले पर्यटकों के वाहन भी बीच राह में फंस गए हैं। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मार्ग पर यातायात बहाली को लेकर काम आरंभ नहीं हो पाया था।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे डलहौजी खजियार मार्ग पर अचानक पहाड़ी दरकने से भारी तादाद में मलबा व चट्टाने गिरने से वाहनों के पहिए थम गए। लोक निर्माण विभाग को मार्ग बंद होने की सूचना दे दी गई है। मार्ग पर दोपहर बाद ही वाहनों की आवाजाही दोबारा से आरंभ होने की संभावना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App