विशेष

कैसे इम्युनिटी को मजबूत करता है विटामिन सी, जानिए पूरी जानकारी…

By: Mar 8th, 2024 8:25 pm

जिन फलों में विटामिन सी होता है, उन्हें इम्यून सिस्टम और हड्डियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इन फलों का सेवन रोज किया जाए, तो आप लंबे समय तक निरोगी जीवन जी सकते हैं। विटामिन सी शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। इसकी कमी होने के कारण इम्युनिटी कमजोर होने लगती है और शरीर बीमारियों से घिरने लगता है। खासतौर पर बदलते मौसम के साथ इम्युनिटी कमजोर पडऩे के कारण सर्दी, जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती हैं…

अकसर कहा जाता है कि फलों का सेवन करने से शरीर को मजबूती मिलती है और बीमारियां दूर रहती हैं। फलों में मौजूद नेचुरल तत्त्व शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं और हमारी इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। जिन फलों में विटामिन सी होता है, उन्हें इम्यून सिस्टम और हड्डियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इन फलों का सेवन रोज किया जाए, तो आप लंबे समय तक निरोगी जीवन जी सकते हैं। विटामिन सी शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। इसकी कमी होने के कारण इम्युनिटी कमजोर होने लगती है और शरीर बीमारियों से घिरने लगता है। खासतौर पर बदलते मौसम के साथ इम्युनिटी कमजोर पडऩे के कारण सर्दी, जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में, जिनके जरिए आप इस विटामिन की कमी पूरी कर सकते हैं।

संतरा

विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए संतरे को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को बीमारियों से लडऩे में मदद मिलती है। संतरे का जूस बनाकर या फिर इसे छीलकर आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नींबू

नींबू भी विटामिन सी की कमी पूरी करने में मदद करेगा। इसमें विटामिन सी के अलावा कैल्शियम, पोटाशियम, मैगनीशियम, विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस और जिंक पाया जाता है। नींबू का सेवन करने से शरीर में से विटामिन सी की कमी पूरी होती है। रोजाना नींबू पानी का सेवन आप कर सकते हैं।

अंगूर

अंगूर भी विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन सी, पालीफेनाल्स, ग्लूकोज और मैगनीशियम जैसे गुण मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अंगूर का सेवन करने से इम्युनिटी भी मजबूत बनती है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

कीवी

यह भी विटामिन सी से युक्त माना जाता है। शरीर की इम्युनिटी मजबूत बनाने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अनार

अनार का सेवन करने से भी विटामिन सी की कमी शरीर में पूरी की जा सकती है। इससे बने जूस का नियमित तौर पर सेवन करने से इम्युनिटी पॉवर मजबूत बनती है।

टमाटर

यह भी विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। सलाद या फिर इससे बने जूस का सेवन आप कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी

विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी शरीर की इम्युनिटी मजबूत बनाने में मदद करेगी। 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को लगभग 59 मिलीग्राम विटामिन सी मिलता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App