HRTC News : एचआरटीसी बनाएगा म्यूजियम, 50 साल की पुरानी यादों को संजोकर रखेगा निगम

By: Mar 28th, 2024 12:06 am

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम अपने 50 वर्षों के सफर और पुरानी यादों को संजोकर रखेगा। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन एचआरटीसी मुख्यालय में एक म्यूजियम भी बनाएगा। इस म्यूजियम में निगम अब तक खरीदी गई बसों के मॉडल रखे जाएंगे। एचआरटीसी मुख्यालय में बनाए जाने वाले म्यूजियम में बसों के मॉडल 1960 से लेकर अब तक हैं। माडॅल को देखकर साफ साबित होगा कि निगम ने इन 50 वर्षों में कितनी तरक्की की है। प्रबंधन द्वारा तैयार किए जा रहे बसों के मॉडल को उनके वर्ष अनुसार म्यूजियम में सजाया जाएगा।

निगम द्वारा कुछ बसों के मॉडल तैयार किए गए हैं। इसके अलावा कुछ बसों के मॉडल तैयार हो गए हैं। एचआरटीसी बसों के इन मॉडल में इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए निगम ने बसों के मॉडल तैयार कर दिए है, जल्द ही म्यूजिमम बनकर तैयार होगा। उधर, एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि एचआरटीसी 50वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में निगम नए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में निगम प्रबंधन एक म्यूजियम भी तैयार कर रहा है, जिसमें एचआरटीसी की यादों को संजोया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App