तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

By: Mar 15th, 2024 12:55 am

संधोल में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले; जो कोई नहीं कर पाया, वह मोदी ने किया

निजी संवाददाता- संधोल
आम चुनावों की घोषणा से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के संधोल मढ़ी कामलाह आदि क्षेत्र का दौरा किया। यहां पहुंचने भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने भाजपा के पूर्व प्रत्याशी व सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर के नेतृत्च में अनुराग ठाकुर का बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने यहां उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने धारा 370 को कश्मीर से हटाया। जनसंघ के दौरान जब हमारी केंद्र में एक सीट थी, उसी समय हमने धारा 370 को ऐलान कर दिया था। हमने तीन तलाक को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाया। नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसे कई कड़े फैसले लिए हैं, क्योंकि जो कोई नहीं कर पाया वो मोदी कर पाया। उन्होंने बताया कि इस क़ानून के लागू होते ही आम आदमी पार्टी कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस के पेट में दर्द हो रही है।

उन्होंने मुख्य विपक्षी दल की घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने कहा था ये चाए वाला क्या देश चलाएगा, पर देश की जनता ने कांग्रेस को आईना दिखा कर मोदी को दो बार प्रधानमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि 60 करोड़ लोग आयुष्मान योजना से लाभान्वित हुए हैं। 80 करोड़ गरीब लोंगो को मुफ्त आनाज की सौगात ओर 5 साल की ओर गारंटी भी दी है। उन्होंने कहा कि जिस देश को कांग्रेस न गर्त में धकेल दिया था, वहां बेजोड़ रक्षा सौदे हुए। बड़े बड़े सडक़ों के प्रोजेक्ट बनाए और उसके बावजूद 600 बिलियन डालर भारत के खजाने में सरप्लस है। यूरोप को पछाड़ कर दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था अब भारत बन चुका है और अगले पांच वर्षों में तीसरी बार सत्ता में आने के पर इसे पहले स्थान पर ले जाने का संकल्प भी देश के प्रधानमंत्री ने लिया है।

कांग्रेस के विधायक गुम, सुक्खू कर रहे तलाश
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की अपनी ही कहानी खराब है। कांग्रेस के विधायक गुम हैं और भाई सुक्खू उनकी तलाश में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 85000 करोड कर्ज लेकर भी सुक्खु सरकार सडक़ों को ठीक नहीं कर पा रही है। सुजानपुर संधोल सडक़ के बहुत ही बदतर हालात हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App