बेंगलुरू जल संकट को समझना जरूरी…

By: Mar 18th, 2024 12:05 am

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु आजकल जल संकट से जुझ रही है। वहां के मुख्य व्हाईटफील्ड, येलहंका और कनकपुरा में स्थिति बहुत ही खराब है। जल संकट को देखते हुए वहां कुछ संस्थाओं ने जल बर्बादी करने वाले लोगों के लिए हजारों रुपए का जुर्माना भी घोषित कर दिया है। बेंगलुरु ही नहीं, दुनिया के बहुत से देश भी जल संकट से जुझ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में तो लगभग पिछले 6 वर्षों से जल राशन की तरह मिल रहा है। किसी ने यह भी बहुत ही सही कहा है कि तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए भी हो सकता है। नीति आयोग ने यह रिपोर्ट जारी की है कि हमारे देश में 2030 तक 40 फीसदी आबादी के पास पीने का साफ जल उपलब्ध नहीं होगा। हमें अब सचेत होना होगा।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App