मनाली के कालूनाले में हिमस्खलन होने से दबा जेसीबी आपरेटर

By: Mar 29th, 2024 12:05 am

निजी संवाददाता — मनाली

पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते जगतसुख के कालू नाले में गुरुवार दोपहर बाद हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन से एक जेसीबी आपरेटर दब गया है। सूचना मिलते ही मनाली एसडीएम रमन शर्मा, डीएसपी मनाली केडी शर्मा भी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से अब बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि व्यक्ति को बाहर निकाला जा सके। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी के ऊपर से अचानक भारी मात्रा में हिमस्खलन नाले में जा गिरा, जिसके चलते जेसीबी आपरेटर दब गया है। रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार काम किया जा रहा है और जल्द ही बर्फ में दबे व्यक्ति को बाहर निकाल दिया जाएगा। जेसीबी ऑपरेटर की पहचान राजेश कुमार निवासी मोर्छ तहसील दरीणी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है और उसकी तलाश जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App