रामचरण के साथ ‘आरसी 16’ में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

By: Mar 6th, 2024 2:37 pm

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार रामचरण के साथ फिल्म ‘आरसी 16’ में नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर का आज जन्मदिन है। इस खास दिन पर जाह्नवी कपूर की एक फिल्म की अनाउंसमेंट भी हुई है जिसमें वह राम चरण के साथ नजर आएंगी। वृद्धि सिनेमा प्रोडक्शन कंपनी और मैत्री मूवी मेकर्स ने जाह्नवी की एंट्री ‘आरसी 16’ में कन्फर्म की है। यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी।इस फिल्म को सुकुमार ने लिखा है और एआर रहमान ने संगीत तैयार किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App