19 घंटे बाद फिर बंद हुआ खड़ामुख-होली मार्ग, पहाड़ी से गिरी चट्टानों और मलबे में समाई सडक़

By: Mar 22nd, 2024 11:07 am

अजय शर्मा—भरमौर

खड़ामुख होली मार्ग 19 घंटों के बाद फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। दुंदा पुल के पास शुक्रवार सुबह भू-स्खलन होने के कारण चट्टानों और मलबे के नीचे सडक़ दफन हो गई। नतीजतन सडक़ के इस हिस्से में आर पार होना भी मुमकिन नहीं है। बहरहाल, लोक निर्माण विभाग अभी तक सडक़ को यातायात के लिए बहाल करने का काम शुरू नहीं कर पाया है।

बता दें कि गतरोज भी करीब 13 घंटों तक इस सडक़ पर वाहनों की आवाजाही थमी रही थी। इसके चलते यात्रियों को भी खूब परेशान होना पड़ा था। लिहाजा आज सुबह दोबारा भू-स्खलन होने से सडक़ बंद पड़ी गई है और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगने लगी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App