मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर आई नन्ही परी, पत्नी डा. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म, दोनों स्वस्थ

By: Mar 28th, 2024 12:48 pm

नीलम ठाकुर—मोहाली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर आज बेटी का जन्म हुआ। भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने लिखा कि मां और बच्चा स्वस्थ हैं। अस्पताल में सीएम के परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं।

साथ ही डॉक्टर पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर की प्रेगनेंसी की जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने जनता से साझा की। मुख्यमंत्री 26 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लुधियाना गए थे। इस दौरान वह मंच पर कह रहे थे कि बेटियों को कोख में नहीं मारना चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। मान ने एक्स पर पंजाबी में लिखी एक पोस्ट के साथ यह खबर साझा की। उन्होंने पोस्ट में कहा, भगवान ने बेटी का उपहार दिया है…मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App