शिवरात्रि मेले को मगरू महादेव रवाना

By: Mar 5th, 2024 12:17 am

छतरी से पांच दिन की करेंगे पैदल यात्रा, तय करेंगे 121 किलोमीटर का सफर

निजी संवाददाता- थुनाग
मगरू महादेव मंडी शिवरात्रि के लिए अपने मूल निवास स्थान छतरी से सोमवार को सुबह 10: 00 बजे रवाना हए। इस बार देवता की शिम्बलधार हार के जिम्मी देवता के रथ को मंडी पहुंचाने की जिम्मेदारी है। हर वर्ष अलग अलग हार देवता को मंडी शिवरात्रि के लिए ले जाती है। वही सोमवार को मगरू महादेव अपने पूरे लव लश्कर के साथ शिवरात्रि मेले के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर रास्ते में जगह जगह लोगों ने देवता का स्वागत भी किया और श्रद्धा पूर्वक फू ल धूप व अन्य चीजें अर्पित की।

सोमवार शाम को जंजैहली बाजार पहुंचने पर देवता का जोरदार अभिनंदन किया गया। मगरू महादेव देवता कमेटी के कारदार कश्मीर सिंह ने बताया कि देवता मगरू महादेव अपने मूल स्थान से गाजे बाजे के साथ मंडी शिवरात्रि के लिए रवाना हो गए हैं। कश्मीर सिंह ने बताया कि 5 दिन क ी इस पैदल यात्रा में लगभग 200 लोग देवता के साथ मंडी शिवरात्रि के लिए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि रात्रि ठहराव जंजैहली के बयाला गांव में होगा। मंगलवार को देवता जंजैहली से चलेंगे और 5 मार्च को रात्रि ठहराव कांढा कुरानी में होगा। वही 6 मार्च को को रात्रि ठहराव मंवीसेरी नेगरी में होगा। 7 मार्च को रात्रि ठहराव लूनापानी के बैहना में होगा और 8 को मगरू महादेव मंडी शिवरात्रि के लिए पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि देव की बड़ी मान्यता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App