एक कैबिनेट, सात राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ, सैनी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

By: Mar 20th, 2024 12:06 am

हरियाणा राजभवन में सैनी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

जूनियर महिला कोच सेक्शुअल हसमेंट केस में फंसे संदीप सिंह की छुट्टी

पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शपथ समारोह से बनाई दूरी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

हरियाणा राजभवन में किए गए समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सूबे के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार के मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार के तहत एक कैबिनेट और सात राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे अहम बात यह रही कि दूसरे विस्तार में एक भी निर्दलीय विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। जबकि भाजपा ने जजपा से गठबंधन तोडक़र छह निर्दलीयों और एक हलोपा विधायक गोपाल कांडा के समर्थन से सरकार बनाई है। वहीं, जूनियर महिला कोच सेक्शुअल हसमेंट केस में फंसे संदीप सिंह की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई है। बता दें कुछ दिन पहले दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मंथन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी मिली थी। अब मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार के बाद हरियाणा मंत्रिमंडल में 13 मंत्री हो गए हैं। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज शपथ समारोह में नहीं पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मुझे शपथ ग्रहण की कोई जानकारी नहीं है। चर्चा थी कि मुख्यमंत्री नायब सैनी अंबाला कैंट के दौरे के दौरान अनिल विज से मुलाकात कर सकते हैंए लेकिन मुख्यमंत्री सैनी विज से बिना मुलाकात किए ही वापस लौट गए। इससे पहले 12 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ कंवरपाल गुर्जरए जेपी दलाल, मूलचंद शर्माए डॉण् बनवारी लाल के अलावा निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद की शपथ ली थी। मंत्रिमंडल विस्तार में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह को बड़ा झटका लगा है।

विधानसभा अध्यक्ष से मिले पूर्व गृहमंत्री विज

हरियाणा मंत्रिमंडल में विस्तार से पहले पूर्व गृहमंत्री अनिल विज चंडीगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मिलने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में विज ने कहा कि उनकी किसी से नाराजगी नहीं है। विज ने ये भी साफ किया कि मुझे मंत्रिमंडल विस्तार के लिए न पहले बताया गया था और न ही अब बताया गया है। वह विधानसभा कमेटी का मेंबर बनने के लिए आए हैं। विधानसभा पहुंचे अनिल विज ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री का बदला जाना उनके लिए एक बम की तरह था। मुझे बिलकुल इल्म नहीं था कि प्रदेश का मुख्यमंत्री बदला जा रहा है। मुझे भी मीटिंग में ही पता चला।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App