रायजादा बोले, अपने गिरेबान में झांके भाजपा सरकार

By: Mar 30th, 2024 12:16 am

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष-पूर्व विधायक बोले, भाजपा सरकार कर रही है प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
कांग्रेस को बेईमान बोलने वाली भाजपा खुद प्रदेश में विधायकों की खरीदो-फरोख्त में लगी हुई है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत के अनुसार बर्ताव कर रही है। सतपाल रायजादा ने कहा कि भाजपा ने हमारे घर में डाका डालते हुए एक तो हमारे विधायकों को चुरा लिया,वहीं दूसरे हम पर ही चोरी का इल्जाम भी लगा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के समय राज्य के लोगों की मदद के लिए भाजपा के पास पैसा नही था,लेकिन विधायकों के सैर-सपाटे,होटलों में रहने व चौपर में घूमने पर करोड़ो रूपए खर्च कर रही है। सतपाल रायजादा ने कहा कि हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग के प्रस्ताव पर भाजपा ने समर्थन नही किया। प्रदेश में 11 हजार करोड़ का नुकसान हुआ,लेकिन भाजपा केंद्र से एक फूटी कौड़ी की मदद नही लेकर आई। कांग्रेस ने अपने संसाधनों से प्रदेश के लोगों की मदद के लिए 4500 करोड़ उपलब्ध करवाए। सतपाल रायजादा ने कहा कि प्रदेश में विधायकों के इस्तीफा प्रकरण से भाजपा जनता की नजरों में बेनकाव हुई है। भाजपा ने जनादेश का अपमान किया है तथा एक निर्वाचित सरकार को गिराने की असफल साजिश की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पुरी तरह से मजबूत है तथा पंाच साल का कार्यकाल पुरा करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बेशक कांग्रेस के 6 व 3 निर्दलीय विधायक चुरा लिए,लेकिन विधानसभा के उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी इन सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी तथा कांग्रेस विधायकों की संख्या फिर से 43 पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनावों की चारो सीटों पर भी कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी उतारेगी तथा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के सभी कृत्यों को देख रही है तथा चुनावों में इसका उचित जबाव देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारी व महिला विरोधी है। कांग्रेस ने अपनी गारंटियों को पुरा करते हुए प्रदेश में कर्मचारियों को ओपीएस दी,जिसका लाभ अब प्रदेश के सेवानिवृत कर्मचारी उठा रहे है। वहीं, कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में महिलाओं को 1500-1500 रूपए देने की भी अधिसूचना जारी की तथा कल्याण विभाग के माध्यम से इसके लिए पात्र महिलाओं के फार्म भी भरवाए गए,लेकिन भाजपा ने इसकी भी चुनाव आयोग में शिकायत की तथा महिलाओं को मिलने वाली सहायता को रूकवाने का काम किया। सतपाल राजयादा ने कहा कि अटल-आडवाणी के दौर की भाजपा अब बदल गई है तथा सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा सिद्वांतों व विचारधारा को तिलाजंलि दे चुकी है। पूर्व सीएम शांता कुमार ने भी भाजपा की मौजूदा हालत पर टिप्पणी की है तथा भाजपा को भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपनाने की नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनावों की चारो सीटों पर भी कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी उतारेगी तथा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के सभी कृत्यों को देख रही है तथा चुनावों में इसका उचित जबाव देगी। भाजपा कर्मचारी व महिला विरोधी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App