सत्ती बोले, कांग्रेस सरकार ने जनता को किया भ्रमित

By: Mar 30th, 2024 12:16 am

ऊना में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती बोले, केंद्र सरकार ने करवाया देश का विकास

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पांच लाख मतों से जीतकर पांचवी बार सांसद बनेंगे। यह दावा ऊना नगर परिषद के वार्ड आठ में ऊना भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के तहत प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कही। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में माहौल है। भाजपा इस बार लोकसभा चुनावों में चार सौ पार के नारे को साकार करेगी। केंद्र में एनडीए सरकार के 10 वर्षो के शासन में गांव व गरीब के कल्याण के लिए नीतियों को लागू किया गया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में जनता को भ्रमित कर सत्ता प्राप्त की। लेकिन अब प्रदेश की जनता कांग्रेस की गुमराहपूर्ण नीतियों को जान चुकी है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने हर महिला को 1500 रूपए देने का वादा किया तथा फार्म भरे,लेकिन किसी महिला को 1500 रूपए नही मिले। अब लोकसभा चुनाव आते ही एक बार फिर से कांग्रेस ने महिलाओं के फार्म भरवाने शुरू कर दिए है तथा महिलाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। काठ की हांडी बार-बार नही चढ़ती तथा कांग्रेस को यह बात याद रखनी चाहिए। सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बुरी तरह से असफल साबित हुई है।

पिछले 15 माह से प्रदेश में मित्रों की सरकार चल रही है। कांग्रेस के विधायको तक की अनदेखी इस सरकार में हो रही है। कांग्रेस के छह व तीन निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। अब प्रदेश में नौ विधानसभा क्षेत्रों में भी लोकसभा के साथ ही उपचुनाव होंगे,जिसमें भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी तथा प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। चार जून को देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी,वहीं हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार सत्ता मे वापिस लौटेगी तथा कांग्रेस की निकम्मी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस अवसर पर नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी,उपाध्यक्ष विनोद पुरी,भाजपा नेत्री अनुराधा , पार्षद जनकराज खजांची, रितु असोत्रा , कै.चरणदास, विनय शर्मा ,जसविंद्र मोनू,हरविंद्र लक्की सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वार्ड 8 की भाजपा बैठक के दौरान कृष्णा महिला मंडल का गठन किया गया। इसमें पुष्पा देवी को प्रधान , सीमा दत्ता को उपप्रधान , आरती को सचिव ,ममता को कोषाध्यक्ष , वंदना कपूर , पवन कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य, स्मृति, रेणु, कमलेश, कमला देवी , सुनीता , सरोजवाला भूपिंद्र कौर व नेहा को सदस्य बनाया गया।

पुष्पा देवी कृष्णा महिला मंडल की प्रधान

वार्ड 8 की भाजपा बैठक के दौरान कृष्णा महिला मंडल का गठन किया गया। इसमें पुष्पा देवी को प्रधान , सीमा दत्ता को उपप्रधान , आरती को सचिव ,ममता को कोषाध्यक्ष , वंदना कपूर , पवन कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य, स्मृति, रेणु, कमलेश, कमला देवी , निशा , प्रेमलता , सुनीता , सरोजवाला भूपिंद्र कौर व नेहा को सदस्य बनाया गया। सतपाल सत्ती ने सभी को पटके पहना कर सम्मानित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App