कांग्रेस को झटके पे झटका, कानपुर से विधायक अजय कपूर भाजपा में, हाराष्ट्र में पद्माकर वलवी ने थामा कमल

By: Mar 14th, 2024 12:06 am

एमपी कांग्रेस महासचिव गंभीर सिंह ने भी बदला पाला

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को यूपी और एमपी में बड़ा झटका लगा है। एक ओर जहां कानपुर से तीन बार के विधायक अजय कपूर बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए, वहीं कमलनाथ के करीबी व एमपी कांग्रेस महासचिव गंभीर सिंह ने भी पाला बदलते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। अजय कपूर को बीजेपी से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।  गौरतलब है कि अजय कपूर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में भी अब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

छिंदवाड़ा जिला के चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव गंभीर सिंह भाजपा में शामिल हुए। उधर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नेता वतीन बार विधायक रहें पद्माकर वलवी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी शामिल हो गए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App