झारखंड में भाजपा को झटका, मांडू से विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

By: Mar 20th, 2024 12:58 pm

रांची। झारखंड में मांडू से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जेपी पटेल आज कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जेपी पटेल ने कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार की है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड सरकार में संसदीय कार्य सह ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूदगी थे।

ऐसा समझा जाता है कि जेपी पटेल हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं। यह सीट गठबंधन में कांग्रेस के पाले में आई है। उल्लेखनीय है कि जेपी पटेल पूर्व में झामुमो विधायक थे और बाद में भारतीय जनता पार्टी से भी विधायक बने। साथ ही जेपी पटेल झामुमो के नेता रहे गिरिडीह पूर्व सांसद स्व. टेकलाल महतो के पुत्र है और झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो के दामाद भी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App