‘इंडिया’ गठबंधन को झटका, भाजपा ने जीता चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव

By: Mar 4th, 2024 1:52 pm

मुकेश संगर, चंडीगढ़

चंडीगढ़ नगर निगम में आज सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी के कुलजीत सिंह संधू चुने गए और डिप्टी मेयर का चुनाव भी बीजेपी के राजिंदर शर्मा ने जीत लिया। संधू को 19 वोट मिले जबकि कांग्रेस के गुरप्रीत गब्बी को 16 वोट मिले। एक वोट अयोग्य घोषित कर दिया गया। मेयर ने नतीजों की घोषणा की। 35 पार्षदों वाली चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा के 17 पार्षद हैं।

19 फरवरी को आम आदमी पार्टी (आप) के तीन पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी के पार्षदों की संख्या 14 से बढ़कर 17 हो गई है। आप के 10 और कांग्रेस के सात पार्षद हैं। शिरोमणि अकाली दल के एक पार्षद हैं। भाजपा नेता और चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर को भी निगम के सदस्य के रूप में वोट देने का अधिकार है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App