रसोई गैस की कीमतों में थोड़ी राहत…

By: Mar 8th, 2024 7:30 pm

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए कमी कर महंगाई से कुछ राहत दी है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले कुछ समय से बढ़ती ही जा रही थी। विपक्ष बेशक इसे राजनीति के चश्मे से देखेगा, क्योंकि कुछ ही समय बाद लोकसभा चुनाव भी हैं, लेकिन आमजन को इससे कुछ राहत मिलेगी।

अगर रसोई गैस की कीमतें बढ़ती जाएंगी तो ये मध्यम वर्गीय लोगों के लिए भारी मुश्किलें पैदा कर देंगी। हमारे देश के गांवों में आज 21वीं सदी में भी कुछ लोग खाना बनाने के लिए चूल्हे में लकड़ी और गोबर के उपले जलाने की विधि अपनाते हैं। यह विधि लोगों के स्वास्थ्य पर इसमें धुआं होने से बुरा असर डालती है, खास तौर पर खाना बनाने वाली महिलाओं पर। इसलिए महिला दिवस पर इसे महिलाओं के लिए तोहफा माना जाना चाहिए।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App