2047 के रोडमैप पर काम कर रहा देश, भारत मंडप में ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ को संबोधित करते हुए बोले मोदी

By: Mar 21st, 2024 12:06 am

REWARI, FEB 16 (UNI):- Prime Minister Narendra Modi addressing a gathering after laying the Foundation Stone of various Projects in Rewari on Friday. UNI PHOTO-54U

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश अब 2047 के विकसित भारत के रोड मैप पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में भारत ने आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर में दुनियाभर में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत ने स्टार्टअप सेक्टर में कई धारणाओं को खत्म कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज, भारत में सभी क्षेत्रों में स्टार्टअप हैं। कृषि से लेकर अंतरिक्ष तक, हम हर जगह भारतीय स्टार्टअप पा सकते हैं। अंतरिक्ष क्षेत्र, जो कभी सरकार की गिरफ्त में था, वहां अब 50 से अधिक स्टार्टअप हैं। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की क्षमता पूरी दुनिया देख रही है। उनकी क्षमताओं पर भरोसा करते हुए हमारी सरकार ने भी उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने का फैसला किया… हमने लोगों की सोच बदल दी है; नौकरी मांगने वाले युवा अब नौकरी देने वाले बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि 1.25 लाख से अधिक स्टार्टअप और 110 यूनिकॉर्न के साथ भारत दुनिया की तीसरी बड़ी स्टार्टअप पारिस्थितिकी के रूप में उभरा है और सही निर्णयों के साथ एक विकसित राष्ट्र बनने का रोडमैप तैयार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की स्टार्टअप पारिस्थितिकी अब सिर्फ मेट्रो शहरों तक ही सीमित नहीं हैं, यह अब एक सामाजिक संस्कृति बन चुकी है। पीएम मोदी ने वादा किया कि वह अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप भारत की प्रगति में बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया पहल ने नवीन विचारों को मंच दिया और उद्यमियों और उद्यमों को वित्त पोषण से जोड़ा है। पीएम मोदी ने लोगों की बदलती मानसिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के युवाओं ने नौकरी की तलाश करने के बजाय नौकरी देने वाला बनने का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा कि 45 प्रतिशत से अधिक भारतीय स्टार्टअप की कमान महिलाओं के पास है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App