मुख्यमंत्री को बताई चुराह हलके की मांगें

By: Mar 13th, 2024 12:15 am

जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के कार्यकारी अध्यक्ष की अगवाई में पदाधिकारियों ने चंबा थाल भेंटकर किया सम्मानित

नगर संवाददाता-चंबा
जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर की अगवाई में उपाध्यक्ष परवेज अली बट्ट व महासचिव प्रवेश ठाकुर सहित अन्य कई पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को चंबा थाल भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुराह के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को शॉल व टोपी पहनाकर और चंबा थाल भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही चुराह हलके की विभिन्न मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर जल्द हल की मांग की। प्रतिनिधिमंडल की अगवाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुराह के कार्यकारी अध्यक्ष जस्सा राम भारद्वाज, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन दिलदार अली बट्ट भी मौजूद रहे।

इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने ने कहा कि हाल ही में भाजपा ने प्रदेश में सरकार को अस्थिर करने का कुप्रयास किया। मगर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक कुशल राजनीतिज्ञ होने का परिचय देते हुए पूरी मजबूती के साथ भाजपा के प्रयासों को विफल कर दिया, जबकि मुख्यमंत्री कांग्रेस सरकार की गारंटियों को भी पूरा कर रहे हैं व प्रदेश का एक समान विकास करवाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलदार अली बट्ट ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने भी एक मंझे हुए राजनीतिज्ञ व विधि के ज्ञाता होने का प्रमाण देकर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया और प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने दी। इससे कुलदीप सिंह पठानिया देश भर के राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों के लिए एक मिसाल बने हैं। दिलदार अली बट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पांच वर्ष का शासनकाल पूरा करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App