पौंग से टूटने लगा मेहमानों का नाता, गणना के बाद सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, माथापच्ची शुरू

By: Mar 9th, 2024 5:21 pm

हमीरपुर। माइग्रेटिड पक्षियों के प्रवास की पंसदीदा जगह पौंग झील से इस बार पक्षियों की संख्या का चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। साल दर साल जहां झील किनारे पहुंचने वाले पक्षियों की प्रजातियों में लगातार इजाफा होता रहा था, तो इस बार अचानक से इसमें कमी दर्ज हो गई है। वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में 22 प्रजातियों के पक्षी नहीं पहुंचे।

इसे मौसम का बदलाव भी माना जा रहा है तथा विभाग इसके अन्य कारणों की भी जांच में जुटा हुआ है। प्रत्येक वर्ष हजारों किलोमीटर की दूरी तय हिमाचल की चोटियों को लांघते हुए पौंग डैम में आने वाले विदेशी परिंदों की संख्या में इस बार काफी कम आई है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार पौंग डैम में महज 86 प्रजातियोंं के ही विदेशी पक्षी पहुंचे हैं। हालांकि वर्ष 2023 पौंग झील में 108 विभिन्न प्रजातियों के 1.12 लाख विदेशी परिंदे उड़ाने भरकर पहुंचे थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App