दो कारों में हुई भिड़ंत, पांच लोग जख्मी

By: Mar 17th, 2024 12:17 am

कलरूही आदर्श नगर में पड़ते राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हुआ हादसा

स्टाफ रिपोर्टर-अंब
थाना अंब के अंतर्गत शनिवार को कलरूही आदर्श नगर में पड़ते राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दो कारों के बीच हुई भिड़त के चलते 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए है। गंभीर अवस्था में घायलों को सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर कलरूही के निकट पड़ते आदर्श नगर में दो कारों में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कारों के अगले हिस्से के पडख़च्चे उड़ गए

। स्थानीय लोगों ने हिम्मत का परिचय देते हुए कारों में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सडक़ हादसे में वीना देवी (50) पत्नी बलराज सिंह, दिलवाग सिंह(62) पुत्र लेख राम, जतिंद्र सिंह(42) पुत्र जोगिंद्र सिंह तीनों निवासी गांव अलोह बुल्ला (गरली) तहसील प्रागपुर (कांगड़ा), शादी लाल (32) पुत्र लेख राज निवासी मुहाला तहसील प्रागपुर (कांगड़ा ), तहसील परागपुर, कमल (22) पुत्र अमन कुमार निवासी पपलोथर तहसील देहरा जिला कांगड़ा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। डीएसपी अंब डा. वसुधा सूद का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App