आगरा में पर्यटन संवारेंगे यूनेस्को, नोट ऑन मैप

By: Mar 25th, 2024 12:16 am

‘नोट ऑन मैप’ संस्था ने आगरा में दो दिवसीय कार्यशाला में लोगों के लिए सुझाव, राय के आधार पर आगामी रणनीति तैयार करेगी संस्था

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
नोटऑन मैप संस्था ने आगरा के लोगों को जिम्मेदार पर्यटन की बारीकियां सिखाईं। साथ की टिकाऊ पर्यटन को लेकर जरूरी सुझाव भी लिए। ताजमहल व आगरा फोर्ट देखने के लिए काफी अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन, इसका लाभ आगरा शहर के बहुत कम लोगों को मिलता है। इसे स्थानीय समुदाय को इतना अधिक लाभ नहीं मिलता है। क्योंकि, अधिकतर पर्यटक ताजमहल व आगरा फोर्ट को घूमकर चले जाते हैं। आगरा फोर्ट व ताजमहल के अलावा अन्य महत्त्वपूर्ण स्थानों तक पर्यटकों की पहुंच बनाई जाए। इसके लिए मिनीस्ट्री ऑफ टूरिज्म दिल्ली की ओर से यूनेस्को व नोट ऑन मैप संस्था के सहयोग से आगरा में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें यूनेस्को की ओर से नोट ऑन मैप की टीम को विशेषज्ञ के तौर पर बुलाया गया। इसमें विशेषज्ञ ग्रीन लाइवलीहुड प्लानिंग डा. सचिन कुमार सहित नोट ओन मैप संस्था के संस्थापक कुमार अनुभव की ओर से लोगों के पर्यटन को अन्छुए स्थलों तक पहुंचाने के लिए सुझाव लिए गए। कार्यशाला के दौरान इस बात पर अधिक बल दिया गया कि आगरा में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिन पर कार्य किया जा सकता है। यहां के आर्ट वर्क, क्राफ्टसमैन व आर्टिजन सहित ओल्ड बाजार व कला को उभारने की जरूरत है। ऐसे में नोट ओन मैप संस्था आगरा के लोगों को सामुदायिक आधारित जिम्मेदार पर्यटन की बारीकियां सिखाई।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, लोकल क्राफ्टसमैन, आर्टिजन, रेस्तरां मालिक, कालेज के प्रोफेसर व विद्यार्थियों सहित जिला प्रशासन को शामिल किया गया। डा. सचिन कुमार ने कहा कि ताजमहल एक विश्व धरोहर स्थल है। इसके चारों ओर पर्यटन के सतत विकास के लिए असीमित संसाधन हैं। यह आसपास रहने वाले समुदायों को आजीविका के कई तरीके प्रदान करता है। यूनेस्को का मानना है कि स्थायी पर्यटन और समुदाय आपस में जुड़े हुए हैं और योगदान के लिए आवश्यक है। कार्यशाला में यूनेस्को नई दिल्ली बहुक्षेत्रीय क्षेत्रीय कार्यालय संस्कृति प्रमुख जूनही हान, नोट ऑन मैप संस्था के संस्थापक कुमार अनुभव, हरित आजीविका योजना विशेषज्ञ डा. सचिन कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आगरा दीप्ति वत्स, एडीए (आगरा विकास प्राधिकरण) की कुलपति अनीता यादव, महाप्रबंधक डबल ट्री हिल्टन आगरा श्याम कुमार, जीएम ताज होटल आईएचसीएल सेलेक्शन्स मनप्रीत चब्बा, सलाहकार जर्नी टू रूट्स (एनजीओ) बख्तियार खान, संस्थापक मुगल हेरिटेज वाक राधे मोहन, संस्थापक-आगरा हेरिटेज वॉक ताहिर अहमद कुरैशी, साहेना खान उपस्थित रहे।

संस्थापक के बोल
नोट ऑन मैप संस्था के संस्थापक अनुभव ने कहा कि आगरा में लोगों को जिम्मेदार पर्यटन की बारीकियां सिखाने के लिए नोट ऑन मैप संस्था को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। संस्था की ओर से यहां के लोगों को दो दिनों तक आयोजित हुई कार्यशाला के दौरान जिम्मेदार व टिकाऊ पर्यटन का महत्त्व व इससे होने वाले लाभों के बताया गया। सांस्कृतिक महत्त्व और पर्यटन गतिशीलता के संयोजन से आगरा भारत के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है। यह दो विश्व धरोहर स्थलों-ताज महल और आगरा किला की मेजबानी करता है। इसके अलावा कला, संस्कृति के लिहाज से भी इसका बहुत महत्त्व है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App