गगरेट अस्पताल से रैफर महिला ने दिया एंबुलेंस में बच्ची को जन्म

By: Mar 28th, 2024 12:17 am

स्टाफ रिपोर्टर-ऊना
गर्भवती महिलाओं के लिए 108 एंबुलेंस किसी वरदान से कम नहीं है। आपातकालीन समय में ऐसे बहुत सारी गर्भवती महिलाओं ने एंबुलेंस में स्टाफ की मदद से सफल बच्चे को जन्म को दिया है।बुधवार को सिविल अस्पताल गगरेट से रात पौने एक बजे सीएच गगरेट एंबुलेंस को कॉल आई कि एक महिला अंजली कुमारी निवासी ओयल, तहसील घनारी व जिला ऊना प्रसव की पीड़ा हो रही है और महिला की हालत काफी नाजुक है। चिकित्सकों ने महिला को सिविल अस्पताल गगरेट से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रैफर दिया था।

एंबुलेंस स्टाफ के ईएमटी शुभम मनकोटिया और पायलट धर्मवीर उक्त महिला को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रैफर हो गए। परंतु रास्ते में ही महिला की हालत बहुत खराब हो गई और एंबुलेंस स्टाफ ने उच्चाधिकारियों से बात कर मौके पर ही डिलिवरी करवाने का निर्णय लिया। सुबह पौने दो बजे एंबुलेंस स्टाफ ने गाड़ी में ही महिला का सफल प्रसव ईएमटी शुभम मनकोटिया द्वारा करवाया गया। जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित व स्वस्थ है। इसके बाद महिला को आगे के उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। वहीं, 108 एंबुलेंस के प्रभारी पंकज शर्मा ने कहा कि 108 एंबुलेंस का स्टाफ 24 घंटे लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्यरत है। वहीं परिवार ने सराहना की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App