भाजपा का चुनावी संकल्प पत्र जनता की भावना

By: Apr 15th, 2024 12:53 am

नगर संवाददाता-ऊना
भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र देश की जनता की भावना के अनुरुप है। यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। सतपाल सत्ती ने कहा कि संकल्प पत्र में गरीब, शहरी, किसान, ट्रक आप्रेटरों, रेहड़ी-फहड़ी, कुली, मध्यम वर्ग, मजदूरों सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। संकल्प पत्र में हर वर्ग के लिए अलग-अलग गारंटी दी गई है। संकल्प पत्र में मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी हर बार सच साबित हुई है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र को आधार मानकर सरकार चलाएगी।

उन्होंने कहा कि 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड के तहत लाभ पहुंचाया गया है। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो के भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। जिनका उपचार बड़े-बड़े अस्पतालों में संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षो के कार्यकाल में चौकीदार व सेवादार के रुप में कार्य किया है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आज भ्रष्टाचार करने वाले कई नेता सलाखों के पीछे है। मोदी सरकार ने आंतकवाद व नक्सलदार को कुचलने का काम किया। वहीं देश का विकास किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App