मां के साथ मनाली पहुंचीं साइना नेहवाल

By: Apr 28th, 2024 10:36 pm

इंटरनेशनल शटलर ने माता हिडिंबा का लिया आशीर्वाद, पुजारी से जाना इतिहास

निजी संवाददाता— मनाली

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इन दिनों पर्यटन नगरी मनाली में हैं। साइना मनाली की खूबसूरत वादियों में अपनी मां के साथ समय बिता रही हैं। रविवार को साइना ने हिडिंबा माता मंदिर में माथा टेककर सुख व समृद्धि का आशीर्वाद लिया। उन्होंने घटोत्कच मंदिर में भी माथा टेका। साइना ने माता हिडिंबा के पुजारी से माता हिडिंबा का इतिहास भी जाना। उन्होंने कुछ पर्यटकों से भी बातचीत की। इससे पहले उन्होंने अपनी माता के साथ अटल टनल व पर्यटन स्थल सिस्सू को निहारा। उन्होंने बर्फ में खूब मस्ती की। नेहवाल ने सिस्सू के वैली ब्रिज पर भी मस्ती की और बर्फ का आनंद लिया।

उन्होंने सिस्सू में साहिसक खेलों का भी आनंद उठाया। सिस्सू के पर्यटन कारोबारी दोरजे व पलजोर ने बताया कि साइना ने बर्फ से ढकी सिस्सू की वादियों में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए। साइना ने लाहुल की शीत मरुस्थल घाटी सहित पर्यटन नगरी मनाली को स्विट्जरलैंड जैसा सुंदर बताया और यहां की सुंदरता बनाए रखने की बात कही। उन्होंने सिस्सू व अटल टनल सहित माता हिडिंबा मंदिर के फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App