दस साल 34 ब्लास्ट, कहां गई मोदी की गारंटी

By: Apr 27th, 2024 12:16 am

प्रधानमंत्री की सुरक्षा की गारंटी पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने उठाए सवाल

कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
देश में मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रही। देश में इस सरकार के दौरान ब्लास्ट पर ब्लास्ट हुए। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था बनाने में केंद्र की भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई। सुरक्षा व्यवस्था मोदी की गारंटियों में थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यह तंज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव किमटा ने कुल्लू में प्रेसवार्ता करते हुए मोदी सरकार पर कसे। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में मोदी ने क्या किया। जनता इसका जबाव देगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मोदी की गारंटी में थी, लेकिन देश की सुरक्षा को लेकर 2019 में जनता ने वोट दिया था। लेकिन दस वर्ष के कार्यकाल में 34 ब्लास्ट हुए। जम्मू, मणिपुर, गुरदासपुर, पठानकोट ब्लास्ट हुआ। पुलवाना में सबसे बड़ा अटैक हुआ था। पिछले दस सालों में ब्लास्ट की स्थिति बढ़ी है। वन रैंक वन प पेंशन न देकर अग्निवीर योजना लाई। यह भी पूर्व सैनिकों के साथ धोखा किया है। किसान बागवान परेशान है।

किसानों की कोई डबल इनकम नहीं हुए है। मोदी सरकार ने खाद के दाम बढ़ाए। किसान किसानी छोड़ रहे हंै। महंगाई चरम सीमा पर है। युवाओं को कोई रोजगार नहीं दिया जा रहा है। बेरोजगारी पिछले दस सालों में बढ़ गई है। सभी वर्गों के साथ धोखा किया। महिलाओं के सुरक्षा की बात की थी, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ है। वहीं, उन्होंने कहा कि इस बार मंडी में भाजपा ने ऐसे लोग दिए है जिनका यहां के कुछ भी योगदान नहीं रहा हैं। कंगना रणौत अब महिला सशक्तिकरण को लेकर बात करतीं हैं, लेकिन मणिपुर घटना में कंगना कहां छुपी हुई थीं। हिमाचल की बात करें तो कांग्रेस ने 10 गारंटी दी थी, जिनमें से सुक्खू सरकार 5 पूरी कर दी है। महिलाओं को राशि मिलेगी। वहीं, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को भी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा ने 6 विधायकों को प्रलोभन दिया। हिमाचल में ऐसी राजनीति लाई, जो आजतक यहां के इतिहास में नहीं हुई। वरिष्ठ नेता शांताकुमार ने भी भाजपा के इस कार्य पर नाराजगी जाहिर की है। लिहाजा, भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App