शिमला शहर के मंदिरों में नवरात्र के अंतिम दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब, जमकर लगे जयकारे

By: Apr 18th, 2024 12:18 am

रामनवमी पर 50 हजार भक्तों की भीड़
सिटी रिपोर्टर—शिमला
राजधानी के मंदिरों में अंतिम नवरात्र और रामनवी को बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया। शहर के सभी मंदिरों में पूरा दिन भक्तों की कतारें लगी रही। अंतिम नवरात्र और रामनवमी पर्व पर शहर के सभी मंदिरों में करीब 50 हजार से अधिकत लोगों ने शिष नवाया है। इस दौरान पूरा दिन मंदिरों में जय श्री राम का उद्घोष चलता रहा और माता के मंदिर में पूरा दिन भजन किर्तन चलते रहे। वहीं इसी दौरान लोगों ने भंडारे का आयोजन भी किया था। पूरे शहर में बुधवार को अलग अलग स्थान पर लोगों ने कई प्रकार के भंडारे का प्रावधान किया था। इसमें हजारों लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। वहीं लोगों ने अंतिम नवरात्रे पर अपने व्रत का भी उदयापन किया है।

राम बाजार में जय श्री राम से गूंजा राम मंदिर
राम बाजार में स्थित राम मंदिर में रामनवमी पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया। मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव पर सभी भक्तों ने जय श्री राम के उद्घोष कर सभी को रामनवमी की बधाई दी। इस दौरान राम कथा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान राम प्रभु के जन्म को लेकर एक लीला का आयोजन भी किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App