पुष्प वर्षा के साथ आस्था अग्निहोत्री और डिप्टी सीएम का स्वागत

By: Apr 1st, 2024 12:19 am

उपमुखमंत्री पैदल यात्रा करते हुए पहुंचे चिंतपूर्णी दरबार, समर्थकों ने स्वागत करने के बाद दिया जलपान, मां चिंतपूर्णी का लिया आशीर्वाद

स्टाफ रिपोर्टर-अंब
उपमुखमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी निर्धारित चिंतपूर्णी माता के दर्शनों के लिए पैदल यात्रा करते हुए रविवार को चिंतपूर्णी में पहुंच गए है। रविवार को उनके समर्थकों ने रास्ते में उनका उन्हें स्वागत के बाद जलपान दिया। कलरूही व घेवट बेहड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन कर उन्हें चाय व जलपान करवाया गया। कांग्रेस यूथ के जिला अध्यक्ष राघव राणा, जिला परिषद सदस्य कुलदीप कुमार आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपमुखमंत्री के साथ पैदल मार्च करते हुए चिंतपूर्णी पहुंचे।

ग्यारह बजे के करीब उनकी यात्रा सिद्ध चलेहड़ में पहुंच गई थी। इस दौरान उप सीएम अपने कार्यकर्ताओं के साथ कई बातों पर चर्चा करते हुए चले हुए थे। हालांकि उनके मुख में थकावट की झलक भी नजर आ रही थी, लेकिन उसे दूर करने के लिए वह गपशप लगाते हुए बड़े आराम से पैदल मार्च करते दिखे। उनके आगे उनकी बेटी सिम्मी का ग्रुप चला हुआ था। उनके साथ भी काफी महिलाएं, बातचीत करते हुए अपने गंतव्य स्थान चिंतपूर्णी के लिए चली हुई थी।

ये लोग रहे साथ में मौजूद, खूब लगाए जयकारे

मुबारिकपुर। उपमंडल हरोली से चितपूर्णी माता के दर्शनों को पैदल यात्रा पर निकली आस्था अग्निहोत्री और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का मुबारिकपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्म वेलकम किया। विशेषकर गगरेट ब्लॉक कांग्रेस महासचिव वेद पराशर, प्रदेश कांग्रेस सचिव सरोज शर्मा, जिला पार्षद कुलदीप दीपा, उद्योगपति ब्रजेश शर्मा, राकेश शर्मा ने पुष्पवर्षा कर आस्था अग्निहोत्री एवं मुकेश अग्निहोत्री का स्वागत किया। इस दौरान माता रानी के खूब जयकारे लगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App