अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद नगर परिषद की सरदारी को जंग तेज

By: Apr 2nd, 2024 12:10 am

वर्तमान में नगर परिषद में भाजपा के छह और कांग्रेस के पांच पार्षद, भाजपा का अध्यक्ष बनना लगभग तय लेकिन अभी तक अध्यक्ष पद नहीं हुआ खाली

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप की ओर से अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अब अध्यक्ष पद को लेकर एक बार फिर कवायद शुरू हो गई है। पहले बतौर भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष और अब कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद पर कमलेंद्र कश्यप कार्य ने कार्य किया। लेकिन एक राजनेता के रिश्तेदार की ओर से उनके खिलाफ रचे जा रहे षडय़ंत्र के चलते आहत हुए और उन्होंने सोमवार को अपना इस्तीफा दे दिया। हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। लेकिन फिर नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा अपना इस्तीफा देने के बाद अध्यक्ष पद के चाहवान एक फिर फिर सक्रिय हो गए हैं।

अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने भी स्पष्ट किया है कि यदि राजनेता के रिश्तेदार को उनका कोई भी समर्थन नहीं होगा। नगर परिषद बिलासपुर में कमलेंद्र कश्यप भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के तौर पर कार्य कर चुके हैं। अभी हाल ही में उन्होंने कांग्रेस पार्टी दोबारा ज्वाइन की है। उनके कांग्रेस ज्वाइन करने के साथ ही अंदरखाते उन्हें हटाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी थी। वर्तमान में नगर परिषद में भाजपा समर्थित पार्षदों का आंकड़ा छह और कांग्रेस समर्थित पार्षदों का आंकड़ा पांच हैं। जबकि इससे पहले भाजपा समर्थित पार्षदों का आंकड़ा सात और कांग्रेस समर्थित पार्षदों का आंकड़ा चार ही था। लेकिन अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप द्वारा कांग्रेस दोबारा ज्वाइन करने के साथ ही समीकरण बदलना शुरू गए। पुख्ता सूत्रों की मानें तो अंदरखाते से भाजपा समर्थित पार्षदों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के प्रयास भी किए जा रहे थे। इसके पीछे कारण भाजपा समर्थित पार्षदों का आंकड़ा ज्यादा होना है। ऐसे में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष को हटाया जाना तय ही था। लेकिन इससे पहले भी नगर परिषद अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से उनके अपने ही लोग खुश नहीं थे। वहीं, भाजपा में थे तो भाजपा की ओर से उनके अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया गया। लेकिन अब कांग्रेस में जाने के बाद स्वभाविक ही है कि जिस पार्टी का आंकड़ा पार्षद में ज्यादा है, उसका ही अध्यक्ष होगा। वहीं, पार्टी की ओर से जो भी निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा।
कमल गौतम, नगर परिषद उपाध्यक्ष


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App