अनुराग बोले, कांग्रेस ने प्रताडि़त किए बाबा साहेब

By: Apr 23rd, 2024 12:06 am

दावा; हिमाचल में कांग्रेस की वादाखिलाफी के प्रति जनता में आक्रोश, भाजपा की झोली में आएंगी सभी सीटें

दिव्य हिमाचल टीम — देहरा, भोरंज

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के नाम पर वोट मांगती है। भारतीय जनता पार्टी विकास, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ऊपर वोट मांगती है। कांग्रेस की संस्कृति तोडऩे की है, जबकि हमारी संस्कृति जोडऩे की है। कांग्रेस ने न सिफऱ् बाबा साहेब को प्रताडि़त व अपमानित किया, बल्कि उन्हें राजनीतिक रूप से ख़त्म करने का काम किया। अनुराग ठाकुर ने ये शब्द अपने हिमाचल प्रवास के दौरान कहे। अनुराग ठाकुर सोमवार को सर्वप्रथम देहरा विधानसभा के कांगड़ में एससी सम्मेलन में सम्मिलित हुए और उसके पश्चात भोरंज विधानसभा के जाहू और घुमारवीं, बिलासपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में जनसभाओं को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के लोग कांग्रेस की वादा खिलाफी से आक्रोशित हैं।

जनता का गुस्सा उनके विधायकों द्वारा पार्टी छोडऩे से सामने आ गया। अब जहां पहली और चार जून को देश में पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनेगी और हमारा प्रदेश डबल इंजन की रफ्तार से विकास करेगा। कांग्रेस द्वारा जातिगत जनगणना के वादे को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासन में गरीबों और वंचितों के लिए कुछ नहीं किया। 10 वर्षों में 6800 किलोमीटर बॉर्डर सडक़ें बनाई हैं। आज हमारी सेना सशक्त है और बॉर्डर सुरक्षित हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App