कल पन्ना प्रमुख सम्मेलन में अनुराग ठाकुर होंगे मुख्यातिथि

By: Apr 27th, 2024 12:10 am

कार्यालय संवाददाता-नादौन
भारतीय जनता पार्टी मंडल नादौन का पन्ना प्रमुख सम्मेलन 28 तारीख रविवार को कांगू के बढेरा ग्राउंड में होगा। इस सम्मेलन में 121 बूथों के लगभग 2800 पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व ग्राम केंद्र अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकत्र्ता सम्मिलित होंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष नादौन वीरेंद्र पठानिया ने बताया कि भाजपा मंडल नादौन इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक अग्निहोत्री के नेतृत्व में एकजुट होकर पूरे जोरों से लगा हुआ है, ताकि कार्यक्रम को एक सफल कार्यक्रम बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र नादौन का हरेक कार्यकत्र्ता विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नादौन भाजपा का हर कार्यकत्र्ता अनुराग ठाकुर को भारी मतों से लीड दिलाने के लिए घर-घर जाकर केंद्र सरकार की 10 साल की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से लोगों को जानकारी दे रहा है, इस कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर तथा पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App