नाले में तब्दील हुई अवाहदेवी बाइपास सडक़

By: Apr 21st, 2024 12:54 am

अवाहदेवी। अवाहदेवी-पट्टा-भोटा मार्ग व साथ लगते अवाहदेवी बाइपास सडक़ मार्ग की स्थिति आए दिन बेहद खस्ताहाल बनी हुई है। सडक़ के बीचों-बीच गड्ढे व धूल मिट्टी व चारों तरफ गंदगी का आलम बरकरार है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही पर दिन-प्रतिदिन सवाल उठते जा रहे हैं। पैचवर्क की जगह विभाग ने मिट्टी से गड्ढे भर दिए हैं। वहीं धूल-मिट्टी की वजह से दर्जनों दुकानदारों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग में वाहनों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है, लेकिन फिर भी स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है, जहां संक्रमित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कई जगह सडक़ नाले में पूरी तरह तब्दील हो चुकी है। इस समस्या बारे स्थानीय व्यापारियों, अन्य लोगों, वाहन चालकों ने लोक निर्माण विभाग से इस समस्या से जल्द निजात दिलाने की गुहार लगाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App